मुंह सूखना कौन सी बीमारी का लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:48

मुँह सूखने का कारण और घरेलू इलाज

जब मुँह में लार बनने की प्रक्रिया कम हो जाती है तब ड्राई माउथ यानि मुँह सूखने की समस्या होने लगती है। इसके कईं कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पानी की कमी, भूखे रहना या पानी में फ्लोराइड की मात्रा में कमी आदि। विशेषज्ञों के अनुसार हर छठा व्यक्ति इस समस्या से कभी न कभी जरूर जूझता है।
मुँह सूखना क्या होता है?

मुँह सूखने की समस्या को ज़ेरोस्टोमिया (’Xerostomia’) भी कहा जाता है। हमारे मुँह में जब लार ग्रंथियाँ (Salivary glands) लार बनाना बंद कर देती है तब मुँह सूखने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। मुँह में बनने वाली लार दाँतों के बैक्टेरिया द्वारा बनाए गए एसिड को खत्म करती है जिससे कि दाँतों में कीड़े लगने की समस्या नहीं होती साथ ही लार की वजह से भोजन को आसानी से चबाने और निगलने में सहायता मिलती है। मुँह सूखने की बीमारी होने पर भोजन करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

मुँह का सूखना अन्य रोगों के लक्षण के रूप में भी पाया जाता है, जैसे-

जॉगरेन सिंड्रोम (Sjogren syndrome)

मधुमेह (Diabetes)

आमवात (Rheumatoid arthritis)

हाइपरटेंशन (Hypertension)

रक्ताल्पता (Anemia)

पार्किंसंस डिज़ीज (Parkinson’s disease)
मुँह सूखने के कारण

मुँह सूखने का सबसे पहला लक्षण मुँह में सैलाइवा कम बनता है इसलिए वह सूखा जैसा महसूस होता है।

-मुँह सूखने का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) होता है।

-कुछ एलोपैथिक दवाईयों के कारण भी मुँह सूखने की समस्या होती है, जैसे; एलर्जी में प्रयोग की जाने वाली दवाईयाँ, दर्दनिवारक दवाईयाँ और अवसाद में प्रयोग की जाने वाली दवाईयों के कारण।

-कैंसर रोगी में केमोथ्रेपी के दौरान मुँह सूखने की समस्या उत्पन्न होती है।

-पेट की खराबी के कारण।

-सिर के किसी हिस्से में चोट लगने के कारण तंत्रिकाओं को हानि पहुँच सकती है जिससे मुँह सूखने की समस्या हो सकती है।
मुँह सूखने के लक्षण

मुँह सूखने के मूल लक्षण के अलावा और भी लक्षण होते हैं, जो इसप्रकार हैं-

-मुँह एवं गले में खुश्की रहना।

-मुँह से दुर्गन्ध आना।

-खाना चबाने और निगलने में परेशानी होना।

-दाँतों में कीड़े लगने की समस्या होना।

-भोजन करने की इच्छा न होना एवं मुँह का स्वाद फीका पड़ना।

-लार का काफी गाढ़ा होना।

-मसूड़ों में खुजली और मसूड़ों से संबंधित विकार।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info